भास्कर न्यूज | गोविंदगंज अरेराज प्रखंड क्षेत्र के बभनौली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय को बभनौली गांव से दूसरे गांव शिफ्ट करने के विरोध मे गांव के सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को हल्ला हंगामा किया। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जो पहले से बभनौली गांव में स्थित है। उक्त विद्यालय को बभनौली से छपकहिया गांव में बनाने के लिए अपना निजी जमीन दान देने के लिए छपकहिया के मदन मोहन उपाध्याय ने अरेराज अंचल को आवेदन दिया था। जिसके आधार पर अरेराज अंचल से राजस्व कर्मचारी गुरुवार को जांच करने गए थे इस बात का पता चलने के उपरांत बभनौली गांव के सैकड़ों लोगों ने आक्रोशित होकर विद्यालय के समक्ष हल्ला हंगामा किया। राजस्व कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित एवं राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय पहुंचे। जहां आक्रोशित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने कहा कि हेडमास्टर के द्वारा इस विद्यालय को दूसरे गांव मे शिफ्ट कराने के लिए बीना बताए एक सादे बैठक पंजी कर हस्ताक्षर करा लिया गया था। लोगो ने विद्यालय के हेड मास्टर रामाशीष राम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही लोगों ने कहा कि विद्यालय के हेड मास्टर व उनकी पत्नी इसी विद्यालय में कार्यरत है। दोनों राजनीति करते है। विद्यालय में अवैध वसूली भी होती है। जिससे परेशानी है। लोगों ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन भी सही ढंग से नहीं हो रहा है। विद्यालय में पढ़ाई करने जाने से बच्चे कतरा रहे है। लोगों ने मांग किया कि हेड मास्टर का स्थानांतरण उक्त विद्यालय से दूसरे विद्यालय मे किया जाए। साथ ही विद्यालय को बभनौली गांव से 6 किलोमीटर दूर छपकहिया में शिफ्ट नहीं किया जाए। बभनौली गांव के बच्चे व बच्चियां दूसरे गांव मे नही जा पाएगे। मामले मे अरेराज बीडीओ आदित्य राय दीक्षित ने बताया कि आक्रोशित लोगों की बात को सुना गया है। समझा बुझाकर मामला को शांत किया गया है। वही इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई है। आगे वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार निर्णय लिया जाएगा।
https://ift.tt/DywAoWb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply