कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जूते के फीते से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कुकरी गांव के बाहर जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चिरंजीवपुरवा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू कुरील पुत्र परशुराम एक-दो दिन पहले बाकरगंज स्थित अपनी ससुराल गया था। रविवार दोपहर 12 बजे वह अपनी बुआ के घर टकटोली जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था। हालांकि, सोनू बुआ के घर नहीं पहुंचा और टकटोली जाने वाले मार्ग पर स्थित कुकरी गांव के बाहर जंगल में बबूल के पेड़ के सहारे जूते के फीते का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह और उप निरीक्षक सुधांशु कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम व उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply