DniNews.Live

बदायूं HPCL हत्याकांड: दोनों अफसरों का सामान परिजनों को सौंपा:सुधीर गुप्ता के पास मिले ₹19,410 और घड़ी; हर्षित के बैग से अंगूठी, ब्लूटूथ, दस्तावेज बरामद

एचपीसीएल परिसर में 12 मार्च को हुए डबल मर्डर के बाद पुलिस ने अब मारे गए डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा का व्यक्तिगत सामान उनके परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के समय दोनों अधिकारियों के पास मौजूद वस्तुओं को जांच के बाद लिखापढ़ी पूरी कराकर परिवारों को दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों का आधी रात पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद सुधीर गुप्ता का शव उनके परिजन नोएडा ले गए, जबकि हर्षित मिश्रा का शव पीलीभीत के पूरनपुर पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों के कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिए हैं। जेब में रखी नकदी और सामान अलग से किया गया था सुरक्षित
पुलिस ने मौके पर मिले दोनों अधिकारियों के जेब में रखे सामान, नकदी और अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं को पहले ही अलग कर सुरक्षित रख लिया था। इन वस्तुओं का रिकॉर्ड तैयार कर परिजनों के सामने मिलान कराया गया, जिसके बाद ही उन्हें सौंपा गया। सुधीर गुप्ता के पास से मिले ₹19,410, घड़ी और कार्ड्स
डीजीएम सुधीर गुप्ता के पास से 19,410 रुपये नकद, एक रिस्ट वॉच, कुछ कार्ड्स और वाहन से संबंधित सामान बरामद हुआ था। सभी वस्तुओं को सूचीबद्ध कर गुरुवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। हर्षित मिश्रा के बैग में अंगूठी, ब्लूटूथ और जरूरी दस्तावेज
डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के पास से एक अंगूठी, रिस्ट वॉच, आईफोन चार्जर, चिप, ब्लूटूथ डिवाइस, करीब 1,580 रुपये नकद, पैन कार्ड, जनेऊ और अन्य दस्तावेज मिले। इसके अलावा अस्पताल से जुड़े बिल, दो पेन, 11 रुपये के सिक्के, लैपटॉप चार्जर, गाड़ी की चाबी और दो आई कार्ड भी सूची में शामिल थे। यह सामान मंगलवार को उनके परिजनों को सौंपा गया। पूरी प्रक्रिया के बाद ही परिवारों को दिया गया सामान
पुलिस ने सभी वस्तुओं की क्रमवार जांच कर परिजनों के सामने मिलान कराया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही सामान सौंपा गया, जिसके बाद दोनों परिवार अपने-अपने घर लौट गए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *