Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

बदायूं में SSP ऑफिस के सामने महिला ने जहर खाया:दरोगा पर कार्रवाई के बाद महिला पर भी केस दर्ज, जांच जारी


                 बदायूं में SSP ऑफिस के सामने महिला ने जहर खाया:दरोगा पर कार्रवाई के बाद महिला पर भी केस दर्ज, जांच जारी

बदायूं में SSP ऑफिस के सामने महिला ने जहर खाया:दरोगा पर कार्रवाई के बाद महिला पर भी केस दर्ज, जांच जारी

बदायूं में एसएसपी कार्यालय के सामने एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस की दोहरी कार्रवाई सामने आई है। पहले लापरवाही उजागर होने पर एक दरोगा को लाइन हाजिर किया गया, और अब उसी मामले में पीड़ित महिला के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया की है। रामभरोसे शर्मा का परिवार मोहल्ले के अर्पित पटेल उर्फ भोला पर मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से परेशान होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। शिकायत के बाद तत्काल राहत न मिलने पर रामभरोसे की पुत्रवधू सुनीता शर्मा ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जांच सीओ उझानी सुनील सिंह ने की, जिसमें दरोगा मुकेश तोमर की लापरवाही सामने आई। इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद पुलिस ने दूसरा कदम उठाते हुए जहर खाने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। कचहरी चौकी प्रभारी चमन गिरी की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का प्रयास दंडनीय अपराध है। इधर, दूसरे पक्ष अर्पित पटेल उर्फ भोला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उसने रामभरोसे के परिवार पर ही मारपीट और झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *