DniNews.Live

बदायूं में मना ईद-उल-फितर का पर्व:उत्साह और भाईचारे का दिया गया पैगाम, देश में अमन-चैन की दुआ, देखें 5 तस्वीरें

बदायूं में रमजान माह के समापन के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईद का चांद दिखने के बाद शहर में खुशी का माहौल देखा गया। सदर कोतवाली क्षेत्र की छोटी सरकार ईदगाह पर सुबह हजारों नमाजियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद मुबारक कहा और गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। 5 तस्वीरें देखिए… ईदगाह और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बाजारों में भी ईद की रौनक देखने को मिली। नए कपड़े, सेवइयां और मिठाइयों की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह था। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। रमजान के बाद आई इस ईद ने बदायूं में गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *