बदायूं के बिसौली में जमीन विवाद को लेकर पूर्व सभासद विजय कोहली सोमवार को एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उन्होंने वजीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन लोगों पर जमीन बेचने नहीं देने और ग्राहकों को भड़काने का आरोप लगाया है। कोहली ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने में जुटे हैं। विजय कोहली ने बताया कि टावर पर चढ़ने का मुख्य कारण उनकी जमीन के सामने अवैध कब्जा और धमकियां देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके तीन साथी लगातार उनकी जमीन पर दखल दे रहे हैं और स्थानीय ग्राहकों को भड़का रहे हैं। कोहली ने प्रशासन से इस प्रकरण की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन घंटे बाद समझाकर बमुश्किल नीचे उतारा। कोहली ने यह भी बताया कि करीब तीन महीने पहले भी इसी जमीन विवाद को लेकर उन्होंने तहसीलदार और भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उस समय प्रशासन ने हस्तक्षेप कर समझौता कराया था और मामला शांत हो गया था। सोमवार को फिर से टावर पर चढ़ने के बाद पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचे हैं। वे विजय कोहली को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि इस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सके। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि पूर्व सभासद को नीचे उतार लिया गया है। उनके आरोपों की जांच जारी है। प्रशासनिक अधिकारियो के संज्ञान में मामला दिया गया है।

Leave a Reply