सिटी रिपोर्टर| नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे छाये रहे। इससे विजिबिलिटी कम हो गई। वाहनों के रफ्तार में ब्रेक लग गया। ठंडक के बढऩे से बस तथा ई रिक्शा पर भी सवार बहुत कम नजर आये। ठंडक के बढ़ जाने से जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। पछुआ हवा के चलने से ठंडक में वृद्धि हो गई है। शुक्रवार को पूरे दिन सूर्य दिखाई नहीं दिया। ठंडक में वृद्धि हो जाने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। बाजार में भी ग्राहक काफी कम आये। इससे दुकानों की बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली।दर्जनाधिक से अधिक जगहों पर आग जलाकर लोगों को शरीर गर्म करते दिखाई देखा गया। प्रशासन द्वारा गरीब गुरबों को ठंडक से बचाने के न तो कंबल दिया गया और न ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था ही की गई है। भाकपा माले नेता मुक्ति नारायण सिंह ने कहा कि ठंडक में वृद्धि हो जाने से गरीब, मजदूर तथा किसानों को काफी कठिनाई हो रही है। किसानों को पशु चारा जुटाने में काफी परेशानी हो रही है तो मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें दो जून की रोटी जुटाने में भी दिक्कत हो रही है। प्रशासन ठंडक से बचाव हेतु न तो गर्म कपड़े का वितरण करने,तथा अलाव नहीं जलवा रही है। राजेन्द्र शर्मा, टुन्नी लाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, चंद्र भूषण चौधरी, पप्पू कुमार आदि ने अविलंब अलाव जलवाने की गुहार लगाई है।
https://ift.tt/VQ0rkXU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply