Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बड़ौत रूट की प्राइवेट बसों पर रोक का विरोध:मुजफ्फरनगर में भाकियू ने रोडवेज बस स्टैंड शिफ्ट करने की मांग दोहराई


                 बड़ौत रूट की प्राइवेट बसों पर रोक का विरोध:मुजफ्फरनगर में भाकियू ने रोडवेज बस स्टैंड शिफ्ट करने की मांग दोहराई

बड़ौत रूट की प्राइवेट बसों पर रोक का विरोध:मुजफ्फरनगर में भाकियू ने रोडवेज बस स्टैंड शिफ्ट करने की मांग दोहराई

मुजफ्फरनगर में बड़ौत रूट की प्राइवेट बसों के शहर में प्रवेश पर लगी रोक के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने आवाज उठाई है। सोमवार को भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्रांसपोर्टरों के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) प्रभात कुमार सिन्हा से मुलाकात की। टिकैत ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यदि शहर में बसों के संचालन पर रोक लगानी है, तो यह नियम सभी रूटों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। उन्होंने बड़ौत रूट की प्राइवेट बसों को निशाना बनाने को भेदभावपूर्ण बताया और तत्काल पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने शहर के रोडवेज बस स्टैंड को पहले से चिन्हित जमीन पर स्थानांतरित करने की मांग भी दोहराई। टिकैत के अनुसार, इससे शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा और ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार, शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और परिवहन निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ दिन पहले बड़ौत डिपो से अनुबंधित लगभग 20 बसों का शहर में प्रवेश रोक दिया गया था। इन बसों को वहलना से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे ट्रांसपोर्टरों में भारी नाराजगी है। एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय जिला प्रशासन के आदेश पर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कर ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार ही की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *