Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बच्चों को अगवा करने वाले तीन बदमाशों की मौत:गुड़गांव से ऑटो चालक और मासूमों को उठाया, सीबीगंज में टैंकर से टकराकर बोलेरो के उड़े परखच्चे


                 बच्चों को अगवा करने वाले तीन बदमाशों की मौत:गुड़गांव से ऑटो चालक और मासूमों को उठाया, सीबीगंज में टैंकर से टकराकर बोलेरो के उड़े परखच्चे

बच्चों को अगवा करने वाले तीन बदमाशों की मौत:गुड़गांव से ऑटो चालक और मासूमों को उठाया, सीबीगंज में टैंकर से टकराकर बोलेरो के उड़े परखच्चे

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने अब एक सनसनीखेज आपराधिक साजिश का खुलासा कर दिया है। जिस बोलेरो के एक्सीडेंट में पांच लोगों की जान गई, दरअसल वे साधारण यात्री नहीं बल्कि शातिर अपहरणकर्ता थे। इस हादसे ने गुरुग्राम (गुड़गांव) से अगवा किए गए दो मासूम बच्चों की जान तो बचा ली, लेकिन फिरौती के लिए रची गई यह साजिश तीन बदमाशों की मौत के साथ खत्म हुई। फिरौती के लिए गांव के ही परिचित ने बुना जाल जांच में सामने आया है कि अपहरण की इस वारदात का मास्टरमाइंड बरेली के फरीदपुर के टांडा सिकंदरपुर का रहने वाला मनमोहन था। मनमोहन ने अपने ही गांव के मूल निवासी और वर्तमान में गुड़गांव में ऑटो चलाने वाले मनोज को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, मनोज से मोटी रकम वसूलने के नियत से बदमाशों ने शनिवार को हनुमान मंदिर के पास से उसे और उसके दो बेटों, मयूर (6) और लक्ष्य (3) को अगवा कर लिया था। धमकी भरी कॉल और पुलिस की घेराबंदी मनोज की पत्नी पूजा ने बताया कि अपहरण के बाद बदमाशों ने फोन पर धमकी दी थी कि अगर पुलिस को बताया तो सबको मार देंगे। बदमाशों ने मनोज को रोते हुए और बच्चों से भी बात करवाई थी। गुड़गांव की डीएलएफ फेस-1 पुलिस मामले की तफ्तीश कर ही रही थी कि रविवार शाम बरेली के सीबीगंज में हुए हादसे ने पूरी तस्वीर साफ कर दी। तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई थी, जिसमें सवार तीन बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बेहोश मिले मासूम, सुरक्षित बचाए गए हादसे के बाद जब बरेली पुलिस राहत कार्य के लिए पहुंची, तो गाड़ी के अंदर दो बच्चे बेहोशी की हालत में मिले। एसपी सिटी मानुष पारीक ने तुरंत बच्चों के फोटो गुड़गांव पुलिस को भेजे, जिसके बाद उनकी पहचान मयूर और लक्ष्य के रूप में हुई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बंधक बनाए गए पिता मनोज को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गैंग के सदस्यों की पहचान हादसे का शिकार हुए बदमाशों में फरीदपुर का मनमोहन, रामपुर के विशेष यादव व प्रिंस और पीलीभीत का सिकंदर शामिल थे। इस घटना में केवल प्रिंस की जान बच पाई है, जिसका इलाज चल रहा है। बरेली और गुरुग्राम पुलिस अब संयुक्त रूप से इस पूरे नेक्सस की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गैंग में और कौन-कौन शामिल था।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *