DniNews.Live

बच्चे ने मौत से पहले की आरोपियों की पहचान:परिजनों ने वायरल किया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार; धारदार हथियार से रेता था गला

कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में 8 साल के मासूम बच्चे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मौत से पहले मृतक बच्चे ने एक वीडियो में अपने आरोपियों की पहचान की। जो उसकी मौत के बाद वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बच्चों को लेकर एक महीने पहले हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। 2 तस्वीरें देखिए असद ने मौत से पहले की आरोपियों की पहचान वायरल वीडियो में 8 साल से बच्चे असद ने अपने आरोपियो की पहचान की। पिता के पूछे जाने पर सिर हिलाकर ’हां’ में जवाब दिया। उसने इशारे से बताय कि उसे कहां और किस तरह मारा गया। पिता ने यह भी पूछा की आरोपियों के अलावा वहां कोई मौजूद नहीं था। इसपर असद ने नहीं में जबाव दिया। परिजनों ने सजा दिलाने के लिए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में हुई था असद पर हमला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे निवासी शानू का 8 साल के बेटे असद को पड़ोसी अरबाज खेलने के बहाने घर से दूर खेत में ले गया। वहां उसका गला रेतकर लहूलुहान हालत में छोड़ दिया। ग्रामीणों असद घायल अवस्था देखा तो उसे घर ले गए। परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। हालांकि, गुरूवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दो आरोपी गिरफ्तार परिजनों ने अरबाज पुत्र जाबिर और उसकी मां रूही बेगम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुराने विवाद के कारण हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *