बगहा पुलिस के बथवरिया थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या और शव गायब करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है। बिशुनपुरवा गांव निवासी रंजीत राम पर अपनी पत्नी संगीता देवी की हत्या का आरोप है। रंजीत अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसे अपने जीजा के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते 4 दिसंबर की शाम उसने संगीता के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ससुर ने शव को लगाया ठिकाना घटना के बाद आरोपी पति रंजीत राम घर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि रंजीत के पिता खोभारी राम ने कुछ लोगों की मदद से संगीता के शव को ठिकाने लगा दिया था। लगभग 14-15 दिनों तक संगीता से मायके पक्ष की कोई बातचीत नहीं हो पाई, जिससे उन्हें संदेह हुआ। संगीता के पिता सागर राम जब पता लगाने पहुंचे, तो घर पर कोई नहीं मिला और संगीता का भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने बथुवरिया थाना में पुलिस को सूचना दी और आवेदन दिया। आरोपी पति ने हत्या की बात की कबूल थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत राम को बगहा से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बथवरिया थाना में कांड संख्या 109/25 दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी रंजीत राम ने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन शव के संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पुलिस अब उसके पिता खोभारी राम और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कुछ अहम सुराग मिलने का दावा किया है और जल्द ही शव बरामद होने की उम्मीद जताई है। रंजीत राम की शादी करीब पांच साल पहले चौतरवा थाना क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी सागर राम की बेटी संगीता से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में नाना और बुआ के घर रह रहे हैं।
https://ift.tt/6SV8dby
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply