बख्तियारपुर जंक्शन पर तीन महिला चोर गिरफ्तार:सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन बरामद

बख्तियारपुर RPF और GRP ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बख्तियारपुर जंक्शन से तीन महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 फरवरी की शाम को की गई। पुलिस के अनुसार, गश्ती और गुप्त निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर पर स्थित यात्री शौचालय के पास से पिंकी देवी (40), शोभा देवी (35) और सीमा कुमारी (23) को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, एक पुराना मोबाइल फोन और रेलवे संपत्ति ‘पेंड्रोल क्लिप’ बरामद किए गए। बरामद आभूषणों में नथुनी, कान की बाली, अंगूठी, पायल और बिछिया शामिल हैं। पुलिस के आकलन के अनुसार, बरामद सोने की कीमत लगभग 1,29,500 रुपये, चांदी की कीमत लगभग 50,000 रुपये और पेंड्रोल क्लिप की कीमत 950 रुपये है। कुल बरामदगी का मूल्य लगभग 1,80,450 रुपये आंका गया है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों महिलाएं स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्रियों के बीच चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। इस कार्रवाई में जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम शामिल थी। इसमें जीआरपी एसएचओ मुकेश कुमार झा, निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल और उप निरीक्षक चक्रपाणि कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोपियों के खिलाफ राजकीय रेल थाना बख्तियारपुर में कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया है। उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966 के तहत भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की भी जांच जारी है।


https://ift.tt/sYTruQ4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top