बक्सर में शनिवार की रात बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान ननौरा गांव निवासी शिव जी पासवान के बेटे अर्जुन पासवान (21) और महेंद्र चौहान के बेटे राजू चौहान (22 ) के रूप में हुई है। दोनों युवक बिजौली गांव में एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान बिजौली गांव के समीप रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण बाइक नहर पुल के पास बेकाबू हो गई और नीचे जा गिरी। दुर्घटना के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में काफी देर तक घटनास्थल पर पड़े रहे। सदर अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत देर रात स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही 112 आपात सेवा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल राजपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। 2 बजे रात में हुई घटना राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि दुर्घटना बिजौली गांव के समीप रात लगभग 2 बजे हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक युवक अभी चेतन अवस्था में था। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने रविवार सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों युवक नहर पुल से नीचे गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मृतक अर्जुन पासवान के पिता शिव जी पासवान ने बताया कि शनिवार शाम अर्जुन अपने दोस्त राजू चौहान के साथ बिजौली गांव में किसी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था।
https://ift.tt/yC3dI4t
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply