DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बक्सर में अवैध हथियार बरामद, एक अपराधी गिरफ्तार:दूसरे आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

बक्सर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है। बक्सर के डीएसपी गौरव पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी विस्तृत जानकारी दी। डीएसपी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव निवासी ईश्वर चंद्र सिंह उर्फ झगरू यादव ने अपने घर में अवैध हथियार छिपा रखे हैं। इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी गठित टीम ने झगरू यादव के घर पर छापा मारा, जहां से एक एकनाली राइफल, एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। हालांकि, छापेमारी के दौरान झगरू यादव मौके पर नहीं मिला। बरामद हथियारों को जब्त कर राजपुर थाना में कांड संख्या 398/25 दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। इसी क्रम में पुलिस को एक और सूचना मिली कि राजपुर थाना क्षेत्र के रूपपोखर से बारूपुर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को डरा रहा है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही SIT टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से दो देसी कट्टे बरामद हुए पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से दो देसी कट्टे बरामद हुए, जिनमें से एक में एक जिंदा कारतूस भी था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बारूपुर निवासी चंदन राजभर पुत्र रामकिशोर राजभर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से हथियार रखता था और लोगों को डराने-धमकाने तथा अपना वर्चस्व कायम करने के लिए उनका इस्तेमाल करता था। इस मामले में राजपुर थाना में कांड संख्या 397/25 दर्ज कर चंदन राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चंदन राजभर का आपराधिक इतिहास भी रहा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चंदन राजभर का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में राजपुर थाना कांड संख्या 141/2006 (धारा 376/34 भादवि) तथा कांड संख्या 147/2013 (धारा 386/307/506 भादवि) दर्ज है। डीएसपी गौरव पाण्डेय का बाइट:“बक्सर पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


https://ift.tt/SHra5Nh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *