बक्सर केंद्रीय कारा में एक विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरान सराय गांव निवासी 60 वर्षीय राजकुमार गोंड के रूप में हुई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, राजकुमार गोंड ने सुबह करीब तीन बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें तत्काल जेल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। इलाज के दौरान गई जान कैदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए, जेल अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। राजकुमार गोंड अपनी बेटी की हत्या के आरोप में 12 मई 2025 से केंद्रीय कारा में बंद थे। उनके खिलाफ कोरन सराय थाना में धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। इसी मामले में उनका बेटे भी न्यायिक हिरासत में है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। जेल प्रशासन ने तुरंत कराया था इलाज केंद्रीय कारा अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने बताया कि कैदी की तबीयत बिगड़ते ही जेल प्रशासन ने तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की थी। उन्होंने पुष्टि की कि मृत्यु के बाद सभी आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट संबंधित अदालत एडीजे-2, बक्सर को उपलब्ध कराई जाएगी। अधीक्षक ने यह भी बताया कि मामले से जुड़ी सभी फाइलें और दस्तावेज अदालत को भेजी जा रही हैं। घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को दे दी गई है। जेल प्रशासन ने पारदर्शिता के साथ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने का आश्वासन दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/2c5GhO4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply