DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी फाइनल:रूस की डोनबास की मांग को खारिज किया; दो हफ्ते में दूसरी बार मिले मैक्रों और जेलेंस्की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को दो हफ्ते में दूसरी बार मुलाकात की। पेरिस में हुई इस बैठक के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्रों ने घोषणा की कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी का काम पूरी तरह फाइनल हो चुका है। उन्होंने रूस की डोनबास इलाके पर कब्जे की मांग को भी खारिज कर दिया। वहीं जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध जल्द समाप्त होना चाहिए और शांति टिकाऊ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समझौते से युद्ध के दौरान रूस को किसी तरह का फायदा मिलने जैसा संदेश नहीं जाना चाहिए। मैक्रों ने फ्रीज रूसी फंड के इस्तेमाल का समर्थन किया मैक्रों ने कहा यूरोपीय यूनियन (EU) एक ऐसी व्यवस्था बनाएगा, जिससे रूस की फ्रीज संपत्तियों का इस्तेमाल यूक्रेन की मदद के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि यूरोप ने रूस पर अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। इससे रूस के तेल, गैस और शैडो फ्लीट को निशाना बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध आने वाले हफ्तों में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। मैक्रों ने उम्मीद जताई कि इससे रूसी अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ेगा और रूस की युद्ध को फंड करने की क्षमता बहुत कम हो जाएगी। जंग शुरू होने के बाद 10वीं बार पेरिस गए जेलेंस्की फरवरी 2022 में जंग शुरू होने के बाद जेलेंस्की का पेरिस का 10वां दौरा था। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और यूक्रेन की बातचीत टीम के प्रमुख रुस्तम उमेरोव से भी चर्चा की। जेलेंस्की ने ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, यूरोपीय संघ के नेताओं और नाटो प्रमुख स्टोल्टेनबर्ग से भी बातचीत की। फ्रांस दौरे के बाद जेलेंस्की आयरलैंड पहुंचे। यह उनका आयरलैंड का पहला दौरा है। वे 2 दिसंबर को आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिहॉल मार्टिन और उप प्रधानमंत्री साइमन हैरिस से मिलेंगे। यूक्रेन जंग रोकने ट्रम्प का 28 पॉइंट प्लान ट्रम्प प्रशासन यूक्रेन जंग रोकने केलिए 28 पॉइंट का प्लान तैयार किया है। इसके मुताबिक यूक्रेन को अपना लगभग 20% हिस्सा रूस को देना होगा। इसमें पूर्वी यूक्रेन का डोनबास का इलाका शामिल है। यूक्रेन मात्र 6 लाख जवानों वाली सेना ही रख सकेगा। नाटो में यूक्रेन की एंट्री नहीं होगी। नाटो सेनाएं यूक्रेन में नहीं रहेंगी। प्लान में कहा गया है कि रूस द्वारा शांति प्रस्तावों को मानने पर उस पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा। साथ ही यूरोप में जब्त की गई लगभग 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति भी डीफ्रीज होगी। यूक्रेन पीस प्लान को चार पार्ट में बांटा यह 28 पॉइंट प्लान ट्रम्प प्रशासन के गाजा पीस प्लान से प्रेरित बताया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह योजना दोनों पक्षों (रूस और यूक्रेन) से इनपुट लेकर तैयार की गई है, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया। संभावित योजना को चार पार्ट में बांटा गया है- 1-7: यूक्रेन में शांति (क्षेत्रीय और सैन्य व्यवस्था) 8-14: सुरक्षा गारंटी (यूक्रेन और यूरोप के लिए) 15-21: यूरोप में सुरक्षा (क्षेत्रीय स्थिरता) 22-28: भविष्य की अमेरिकी भूमिका (दीर्घकालिक संबंध)


https://ift.tt/aZHPoQ8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *