DniNews.Live

फिरोजाबाद में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल:: सलेमपुर नगला खार वाले कट के पास ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, काम से घर लौट रहे थे

फिरोजाबाद में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना थाना क्षेत्र में सलेमपुर नगला खार वाले कट के पास हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात ट्रैक्टर ने हीरो मोटरसाइकिल (नंबर UP 83 AU 7049) को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में गढ़ी जाफर निवासी रामू पुत्र दीवान सिंह और उलाऊ खेड़ा निवासी धर्मेंद्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रात में काम खत्म कर टूंडला से अपने घर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में आगरा रेफर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *