Breaking News

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 7 बदमाश गिरफ्तार:भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 के पैर में लगी गोली


                 फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 7 बदमाश गिरफ्तार:भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 के पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 7 बदमाश गिरफ्तार:भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 के पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद में पुलिस ने रविवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद भैंस चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी के अनुसार, यह कार्रवाई 3 अप्रैल को थाना एका क्षेत्र में दर्ज हुई एक भैंस चोरी की रिपोर्ट के बाद शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर नगला धारू और झालगोपालपुर के बीच चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मैक्स पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी गाड़ी कच्चे रास्ते में फंस गई। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलीम, कल्लू और जुम्मन के पैर में गोली लगी। शेष चार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सलीम उर्फ धूमी, कल्लू उर्फ फिरोज, जुम्मन खां, शहजाद, अफसर, फैजल और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, 14 हजार रुपये नकद, एक भैंस, एक बछड़ा और वारदात में इस्तेमाल की गई मैक्स पिकअप बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय ग्रामीण इलाकों से भैंस चोरी कर पिकअप वाहन से कट्टी घरों में बेच देते थे। चोरी के पैसों को वे आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सरगना जुम्मन खां पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सलीम और कल्लू पर भी कई गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *