DniNews.Live

फिरोजाबाद में दीवार विवाद पर महिला को पीटा:लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में एक महिला को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। चचेरे भाइयों के बीच दीवार को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने एक महिला को घेरकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावर नहीं रुके। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना रविवार की बताई जा रही है जबकि सोमवार को इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। गांव में इस घटना को लेकर लोगों में रोष है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *