Breaking News

फिरोजाबाद में खड़े लोडर से ट्रक की टक्कर:हादसे में चालक की मौके पर मौत, राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है ड्राइवर


                 फिरोजाबाद में खड़े लोडर से ट्रक की टक्कर:हादसे में चालक की मौके पर मौत, राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है ड्राइवर

फिरोजाबाद में खड़े लोडर से ट्रक की टक्कर:हादसे में चालक की मौके पर मौत, राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है ड्राइवर

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे किनारे खड़े पाइप से लदे लोडर वाहन से टकरा गया। जानकारी के अनुसार, गांव इंदरई के पास हाईवे किनारे एक लोडर वाहन पाइप लादकर खड़ा था। इसी दौरान आगरा से शिकोहाबाद की ओर जा रहा लकड़ी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर लोडर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मक्खनपुर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। ड्राइवर की पहचान अजमेर, राजस्थान के नसीराबाद निवासी सद्दाम पुत्र मुंशी खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मक्खनपुर के इंस्पेक्टर चमन कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े भारी वाहन को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। प्रदेश में हाईवे किनारे खड़े वाहनों से टकराने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर हादसे होते हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *