Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में कंडम एम्बुलेंस धूं-धूं कर जली:फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू; पास खड़ी दूसरी एम्बुलेंस भी चपेट में आने से बची


                 फिरोजाबाद जिला अस्पताल में कंडम एम्बुलेंस धूं-धूं कर जली:फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू; पास खड़ी दूसरी एम्बुलेंस भी चपेट में आने से बची

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में कंडम एम्बुलेंस धूं-धूं कर जली:फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू; पास खड़ी दूसरी एम्बुलेंस भी चपेट में आने से बची

फिरोजाबाद के जिला अस्पताल परिसर में रविवार देर रात एक कंडम एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और दूर से ही धुआं दिखाई दे रहा था। देर रात अस्पताल परिसर में अचानक मचे हड़कंप से मरीजों और तीमारदारों में भी दहशत फैल गई। दो दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे सीएफओ सत्येंद्र पांडे ने टीम के साथ राहत और बुझाव कार्य की निगरानी की। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी तरह जलकर खाक हुई एम्बुलेंस इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने वाली एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस एम्बुलेंस में आग लगी वह पहले से ही कंडम हालत में अस्पताल परिसर में खड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नवीन कुमार जैन भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। पास खड़ी दूसरी एम्बुलेंस भी चपेट में आने से बची गनीमत यह रही कि दमकल टीम ने समय रहते आग बुझा दी। जिस एम्बुलेंस में आग लगी थी, उसके पास ही एक दूसरी एम्बुलेंस भी खड़ी थी। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो दूसरी एम्बुलेंस भी इसकी चपेट में आ सकती थी। इससे अस्पताल परिसर में नुकसान और बढ़ सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने भी फायर टीम की तत्परता को राहत भरा बताया। शॉर्ट सर्किट या साजिश? जांच में जुटी पुलिस आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह साफ हो सकेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *