लखनऊ के मड़ियांव इलाके में 6 साल के मासूम ने सोमवार को घर में रखा फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बंसत नगर निवासी विपिन वाजपेयी प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी ममता, बेटा भास्कर (6) और एक बेटी है। पिता ने बताया कि भास्कर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को खेलते समय भास्कर ने घर में रखा फिनायल पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। बच्चे की हालत देखकर परिवार घबरा गया और उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी। चिनहट में युवक ने सुसाइड किया लखनऊ के चिनहट इलाके में 20 के युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मालिनपुर रामसनेही घाट बाराबंकी निवासी विशाल सिंह (20) पुत्र स्वर्गीय रमेश सिंह लखनऊ में बुद्ध विहार मटियारी चिनहट में रहने वाली बहन सीमा के घर आया था। दो दिन तक साथ में रूका था। रविवार को शाम के समय जहर पी लिया। जिससे उसको उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में बहन ने लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि लोहिया अस्पताल से मेमो मिला है। सुसाइड की स्पष्ट वजह की जांच की जा रही है।

Leave a Reply