केनगर | छठ महापर्व की आहट से पूरा देश भक्तिभाव में डूबा है और इस आस्था के संगम में केनगर प्रखंड क्षेत्र का रंग कुछ और ही है। श्रद्धा, सुरक्षा और घाटों की व्यवस्था, तीनों का संगम विभिन्न छठ पूजा घाटों पर दिख रहा है। केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल एवं मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। शनिवार और रविवार को सभी प्रमुख तालाबों, नदियों और घाटों का निरीक्षण कर अंतिम समीक्षा की गई। अधिकांश घाटों की तैयारी संतोषजनक है जबकि कुछ ग्रामीण घाटों पर छोटी त्रुटियां मिली हैं, जिन पर तुरंत आयोजकों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। छठ पर्व केवल आस्था नहीं बल्कि अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल एवं रूपक रंजन सिंह ने बताया कि सभी घाटों पर डेंजर जोन का स्पष्ट निशान और सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जहां सिर्फ सतर्कता जरुरी है। पूर्णिया | रविवार को एसएसबी के उप-महानिरीक्षक मुख्यालय बल पूर्णिया राजेश टिक्कू के निर्देशन में फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया|रैली को राजेश टिक्कू द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया|रैली मुख्यालय से निकल कर आरएन साह चौक, गिरजा चौक, थाना चौक होते हुए वापस मुख्यालय पहुंची| रैली का उद्देश्य आम जन मानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था| प्रत्येक व्यक्ति एक घंटा अपने स्वास्थ्य के प्रति समर्पित कर दें तो वे रोगमुक्त होकर स्वस्थ्य शरीर का निर्माण कर सकते हैं। रैली में अधिकारी व जवानों ने हिस्सा लिया |
https://ift.tt/xFod5lm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply