DniNews.Live

फिजिक्स की कॉपी में छात्रों ने लिखा- शादी फार्मूला:सर पास कर दीजिए, वरना तिलक कम चढ़ेगा, UP बोर्ड की जांची जा रहीं कॉपियां

‘सर, मैं जान रहा हूं कि आप मेरी कॉपी जांचने के बाद संतुष्ट नहीं होंगे। लेकिन हकीकत ये है कि हमने परीक्षा की तैयारी अच्छे से नहीं की थी। फिजिक्स में मैं बहुत कमजोर हूं। शादी पड़ गई है और जिस लड़की से शादी हो रही है। उसने भी 12वीं का एग्जाम दिया है। मेरा अनुरोध है, कि सर किसी तरह मुझे पास कर दें वरना तिलक कम चढ़ेगा। वहीं एक छात्रा ने लिखा कि मैं पास नहीं हुई तो मेरी शादी टूट जाएगी।’ ये लाइनें छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में लिखी हैं। इन बातों को उन्होंने हाईलाइट किया है। दरअसल, UP बोर्ड के इंटरमीडिएट की कॉपियां चेक हो रही हैं। सोमवार को फिजिक्स सब्जेक्ट की कॉपी चेक हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने ये लाइनें लिखीं और पास करने की गुहार लगाई। 13 मई को शादी है, फेल हुई तो टूट जाएगी शादी
शहर के एक मूल्यांकन केंद्र के परीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि इसी तरह कई अन्य छात्र भी हैं, जो अलग-अलग तरह की बातें अपनी कॉपियों में लिख रहे हैं। कुछ छात्रों ने बहुत अच्छे तरीके से अपने प्रश्नों का उत्तर लिखे हैं। कुछ छात्र-छात्राएं ऐसी हैं जो पेपर को सही से नहीं लिख पाए। इस पर उन्होंने उत्तर पुस्तिका के लास्ट पेज पर अपनी व्यथा लिख दी। एक छात्रा ने लिखा कि सर नमस्ते, मैं चार बहनों में तीसरे नंबर पर हूं। 13 मई को मेरी शादी है। एक तरफ शादी की तैयारी, दूसरी तरफ मेरी परीक्षा। हमने तैयारी अच्छे से नहीं की है। इसलिए प्लीज सर मुझे पास कर दीजिए। वरना मेरी शादी टूट जाएगी। मैं बहुत परेशान हूं। आर्थिक रूप से मेरा परिवार बहुत ही कमजोर है, इसलिए मैं इसमें मैं कुछ रुपए भी आपको दक्षिणास्वरूप देने में असमर्थ हूं। एक छात्र ने लिखा कि सर, मेरा पेपर अच्छा नहीं हुआ है क्योंकि पिता जी की बीमारी के कारण ज्यादातर समय अस्पताल में बीता। अस्पताल से ही सीधे परीक्षा देने के लिए सेंटर पर पहुंचता हूं। हम आपके लिए 2000 रुपए रखना चाहते थे। लेकिन कक्ष में जिन परीक्षक की ड्यूटी है वह बहुत सख्त हैं, लगातार प्रत्येक छात्रों पर निगरानी करते रहे। CCTV भी लगा है। इसलिए रुपए नहीं रख सके। इस बार कॉपियों में नहीं निकल रहे नोट इस बार कॉपियों में नोट कम निकल रहे हैं। दरअसल, बोर्ड परीक्षा से पहले UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आदेश दिया था। जिस छात्र की कॉपी में रुपए मिलते हैं तो इसके लिए संबंधित कक्ष निरीक्षक पर भी एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद से कक्ष निरीक्षक इस बार अलर्ट रहे। उन्होंने यह भी आदेश दिया था कि यदि उत्तरपुस्तिकाओं में धनराशि मिलती है तो उसे तत्काल कोषागार में जमा कराएं और डीआईओएस को अवगत कराएं। यह पता लगाया जाएगा कि वह कापी किस जनपद के किस परीक्षा केंद्र की है और उसका कक्ष निरीक्षक कौन था। कॉपी जांच रहे शिक्षक संजय मिश्रा बताते हैं कि कॉपियों में ज्यादातर ऐसे छात्र इमोशनल लाइनें लिख रहे हैं। वह कहते हैं कि इमोनशल लाइनों को पढ़कर हम नंबर नहीं देते हैं। छात्र जितना लिखते हैं उसी के तहत हम नंबर देते हैं। अभी तक जांची जा चुकी है 32 लाख से ज्यादा कापियां
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के सभी जनपदों में बने मूल्यांकन केंद्रों पर 23 मार्च की शाम तक 32, 53,505 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इसमें हाईस्कूल की 19,62,275 एवं इंटरमीडिएट की 12,91,248 कापियां जांची गई है। कुल 2.60 करोड़ कापियां थी, जिसका मूल्यांकन किया जाना था। …………………. ये खबर भी पढ़िए- यूपी में लैंड यूज के लिए नक्शा पास कराना काफी:गेहूं का खरीद मूल्य 160 रुपए बढ़ा, गोरखपुर सोलर सिटी बनेगी; 35 प्रस्ताव पास मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 37 में से 35 प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अभी तक जमीन की धारा- 80 कराने से पहले लैंड यूज चेंज कराना होता था। पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *