DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फायरिंग से घायल प्रॉपर्टी डीलर की इलाज के दौरान मौत:आरा जाते समय हमलावरों ने मारी थी गोली, जमीन को लेकर विवाद; आरोपियों की तलाश जारी

भोजपुर में अक्टूबर 2025 में गोलीबारी में जख्मी हुए प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वे पिछले कई दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने उनकी मौत की पुष्टि की है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरियां गांव के पास हुई थी। मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवा गांव निवासी स्व राजनाथ सिंह के बेटे थे। बाइक पर आरा जाते समय हुई थी गोलीबारी 15 अक्टूबर की दोपहर विपिन अपने गांव से बाइक पर आरा जा रहे थे। इसी दौरान बखरियां गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली उनके बाएं हाथ में आर-पार हो गई थी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। घटना के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां दो महीनों से उनका इलाज चल रहा था। घटना के बाद 1 गिरफ्तार, बाकी फरार घटना के तुरंत बाद घायल विपिन कुमार सिंह के बयान पर पुलिस ने गांव के हरेंद्र सिंह, उसके भाई विमलेश सिंह तथा दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाकी आरोपित अब भी फरार बताए जा रहे हैं। जमीन को लेकर लंबे समय से था विवाद विपिन कुमार सिंह गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसी विवाद को इस घटना की वजह माना जा रहा है। हत्या में तब्दील हुए इस मामले के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अब मामले को हत्या के रूप में आगे बढ़ाते हुए अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से छापेमारी कर रही है।


https://ift.tt/ZclkjY0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *