Breaking News

फर्रुखाबाद समाधान दिवस में 75 शिकायतें:डीएम की अध्यक्षता में 2 का मौके पर निस्तारण


                 फर्रुखाबाद समाधान दिवस में 75 शिकायतें:डीएम की अध्यक्षता में 2 का मौके पर निस्तारण

फर्रुखाबाद समाधान दिवस में 75 शिकायतें:डीएम की अध्यक्षता में 2 का मौके पर निस्तारण

फर्रुखाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।शनिवार को सदर तहसील के ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में यह समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 39, पुलिस विभाग से 16, विद्युत विभाग से 5, विकास विभाग से 3 और अन्य विभागों से 12 शिकायतें शामिल थीं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *