![]()
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर दो होमगार्ड में मारपीट, VIDEO:रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद, राहगीरों ने छुड़ाया
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान दो होमगार्ड आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना फर्रुखाबाद के रेलवे स्टेशन तिराहा पर हुई, जहां यातायात सिपाही के साथ होमगार्ड भी तैनात थे। दोनों होमगार्ड में शुरुआती कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई और फिर दोनों होमगार्ड के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों होमगार्ड वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल पर गिर गए, जिससे उसका इंडिकेटर टूट गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यातायात निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बताया कि विवाद में शामिल दोनों होमगार्ड को ड्यूटी से हटा दिया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply