फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची शुक्रवार को एक धार्मिक आयोजन में गई थी, जहां रिश्ते में बाबा लगने वाले एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर खेतों में पड़ी झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के घर लौटने और रोने पर उसकी मां को घटना की जानकारी हुई। बताया गया आरोपी ने बच्ची को पैसे का लालच देकर खेतों में बनी एक झोपड़ी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। बच्ची की गंभीर हालत देखकर मां उसे तुरंत कमालगंज थाने ले गई। पुलिस ने तत्काल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में चार चिकित्सकों के पैनल द्वारा बच्ची का इलाज शुरू किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी आरती सिंह भी लोहिया अस्पताल पहुंचीं और बच्ची की मां से घटना की जानकारी ली। एसपी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बच्ची की मां ने बताया, बच्ची की हालत देखकर वह घबरा गई थीं। वह पहले उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले गईं। यहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद वह कमालगंज थाने पहुंचीं। यहां से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया कि बच्ची के पिता दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते हैं। बच्ची गांव में ही अपनी मां व दो अन्य भाई बहन के साथ रहती है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह कमालगंज थाने पहुंचे। जहां सीओ के साथ घटना स्थल पर गए। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। एसपी आरती सिंह ने बताया, महिला के अनुसार, उसकी 8 साल की बेटी के साथ गांव के एक व्यक्ति ने गलत कार्य किया है। बच्चों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने जांच की है। बच्ची की हालत स्थिर है। परिजन से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। टीमें लगा दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply