फर्रुखाबाद के गैसिंगपुर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। देर रात युवक अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान किसी हमलावर ने धारदार हथियार से उस पर बेहरमी से हमला कर कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, डीएसपी समेत स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव निवासी रामनिवास के 32 वर्षीय पुत्र लखन कश्यप के रूप में हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए हैं। वहीं पीटीसी टीम आसपास मोबाइल फोन की लोकेशन खंगाल रही है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… पुराने विवाद में हत्या की आशंका- परिजन मृतक की बहन आरती के अनुसार, लखन रात करीब 9 बजे को घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई पर सो रहा था। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वह नहीं उठे, तो पहले उन्हें लगा कि भाई की तबीयत ठीक नहीं है। जब उसकी रजाई हटा कर देखा, तो गर्दन के पास धारदार हथियार से वार किया गया था। आसपास खून के छींटे भी पड़े थे। घटनास्थल के पास एक जोड़ी चप्पल और गमछा भी मिला है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही मौके पर छिपा हुआ था और अंधेरा होते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उस युवक का गांव की एक महिला से संबंध को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और वह लखन को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। भाई बोला बहन ने कॉल कर दी जानकारी मृतक के भाई विनोद ने बताया कि वह गांव के बाहर बने दूसरे मकान में रहता है। भाई लखन मां सरोजनी, पिता रामनिवास और बहन आरती के साथ गांव के अंदर वाले घर में रहता था। लखन अविवाहित था और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का सहयोग करता था। विनोद ने बताया कि घटना की जानकारी बहन आरती ने फोन से मिली। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सोते थे, जबकि लखन काफी समय से घर के बाहर ही सोता था। लखन की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और आखिर उसकी हत्या क्यों की गई, इसका कोई स्पष्ट कारण समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। घटना का खुलासा करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply