DniNews.Live

फर्रुखाबाद में बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर फैला:कबाड़ गाड़ी से जाते समय गिरा, किशोरियों से बिना ग्लब्स उठवाया

फर्रुखाबाद में अस्पतालों से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे को लेकर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कादरी गेट थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में यहां अस्पतालों का बायोमेडिकल वेस्ट एक कबाड़ गाड़ी से ले जाया जा रहा था। कचरे से भरी एक बोरी सड़क पर गिर गई, जिससे सुइयां, मेडिकल वेस्ट और अन्य गंदगी सड़क पर फैल गई। इस खतरनाक कचरे को उठाने के लिए किशोरियों को लगाया गया। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के हाथों से मेडिकल कचरा उठाती दिखीं, जो एक गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। सड़क पर फैले कचरे और बदबू से इलाके के लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने की आशंका जताई है। यह सवाल उठता है कि स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो रही है।मसेनी और आवास विकास जैसे इलाकों में कई अस्पताल संचालित हैं। मालूम होकि बीते दिनों बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर गठित टीम द्वारा चार नर्सिंग होम की पड़ताल की गई थी। जहां नोटिस भी जारी किए गए थे। मामले में सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने बताया लगातार अभियान भी चलाया जाता है। अस्पतालों द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। मामले को दिखाया जाएगा और कार्रवाई कराई जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *