फर्रुखाबाद में नवमी के अवसर पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और घरों तथा मंदिरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया। शहर के टाउन हॉल तिराहे से गुरुगांव देवी मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह 5 बजे से ही गुरुगांव देवी, गायत्री शक्तिपीठ, काली माता मंदिर, बढ़पुर माता दरबार, भोलेपुर वैष्णो मंदिर और भारतमाता मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान हर 50 कदम पर भंडारों में प्रसाद वितरित किया गया। कई श्रद्धालु मंदिरों में ही कन्या भोज का आयोजन करते दिखे, जहां बड़ी संख्या में कन्याएं उपलब्ध थीं। घरों में भी लोग श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कर रहे थे। गुरुगांव देवी मंदिर परिसर में एक मेले का भी आयोजन किया गया। दूरदराज से आए भक्तों की भीड़ भी यहां मौजूद थी। मंदिरों में भक्तों की सुविधा के लिए गुमशुदा बच्चों को मिलवाने के लिए एक काउंटर भी खोला गया। रामनवमी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गुब्बारे से गया है सजाया देवी मंदिरों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। यहां गुब्बारे के गेट भी बनाए गए हैं। इसके साथी बॉलीवुड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है बताया गया कि दोपहर 12:00बजे यहां भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही कम्पिल के अस्तल मंदिर में भी उल्लास के साथ भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
शहर में निकलेगी यात्रा वही भगवान राम की शहर में यात्रा भी निकलेगी। इसको लेकर भी तैयारी चल रही है। यात्रा शाम को निकलेगी।

Leave a Reply