DniNews.Live

फर्रुखाबाद में देर रात अचानक मौसम बदला:तेज हवा के साथ बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की कटाई होगी प्रभावित

फर्रुखाबाद में मंगलवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई और बिजली भी चमकती रही। शहर से लेकर देहात तक हुई इस बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। दिन में कुछ बादल छाए रहे, लेकिन बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि, देर रात अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। इस बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीग गई है, जिससे उसकी कटाई प्रभावित होगी। गांव सिकंदरपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं की कटाई दो से तीन दिन प्रभावित हुई है। इसके अलावा, खेतों में रखी लहसुन की फसल भी भीग गई है और तंबाकू की फसल को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। शहर में देर रात तक बिजली बहाल हो गई, लेकिन देहात क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *