DniNews.Live

फर्रुखाबाद में दीवार गिरी, दो बच्चे घायल:लोगों ने मलबे से बाहर निकाला, अस्पताल में भर्ती कराया

फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दीवार गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मलबे से निकालकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना पुलमंडी इलाके में हुई। मोहल्ले के निवासी राजेश की 10 वर्षीय बेटी सिमरन और 7 वर्षीय आस्था दीवार के मलबे में दब गईं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से बच्चों को जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सिमरन को उसके पिता और आस्था को उसकी बहन द्वारा इमरजेंसी में लाया गया था। बताया गया कि सिमरन अपने पिता को कुछ सामान देने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। आस्था ने बताया कि वे घर जा रहे थे और अचानक दीवार गिरने से दब गए। घटना की जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह भी लोहिया अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे खेल रहे थे जब दीवार गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति में सुधार है। इलाज जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *