फर्रुखाबाद के शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को ग्रामीणों ने गंगा तटबंध निर्माण की मांग को लेकर ढाई घाट पुल के पास धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वर्ष आई बाढ़ के कारण कई गांवों में एक महीने से अधिक समय तक पानी भरा रहा था, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों और नेताओं ने ‘गंगा बांध संघर्ष मोर्चा’ का गठन किया है, जिसके तहत यह प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य संगठन शाहजहांपुर के अध्यक्ष राजकुमार राठौर कर रहे हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांग शमशाबाद से अमृतपुर तक गंगा के किनारे बांध का निर्माण कराना है, ताकि क्षेत्र को बाढ़ से बचाया जा सके। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।सूचना पर कायमगंज एसडीएम अतुल कुमार और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे ग्रामीणों से बात की, लेकिन यह बातचीत भी विफल रही। अधिकारी बिना किसी समाधान के वापस लौट गए, जबकि देर शाम तक प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले 10 अक्टूबर को इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा था। हालांकि, ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर यह प्रदर्शन शुरू किया गया है। एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार ने बताया कि धरने की सूचना पर वह मौके पर गए थे। ग्रामीणों से बात की। कहा- उनकी मांग शासन को भेजी जाएगी। एसडीएम ने यह भी कहा- यह धरना प्रदर्शन बिना अनुमति के किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/XLjQh39
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply