DniNews.Live

फर्रुखाबाद में अवैध भट्ठे पर छापा, जेसीबी जब्त:खनन अधिकारी ने पुलिस के साथ की कार्रवाई

फर्रुखाबाद में अवैध खनन से जुड़े कारोबार पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में खनन विभाग की टीम ने मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर संतोषपुर गांव में एक भट्ठे पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि भट्ठा बिना विनियमन शुल्क जमा किए चलाया जा रहा था और वहां फुकाई का कार्य भी जारी था। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन जब्त की है। खनन अधिकारी संजय प्रताप ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के हरसिंहपुर संतोषपुर स्थित श्याम ट्रेडिंग कंपनी’ के नाम से संचालित भट्ठे पर यह कार्रवाई की। जांच के दौरान भट्ठा संचालक नवीनीकरण लाइसेंस शुल्क जमा होने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। अवैध संचालन पाए जाने पर खनन अधिकारी ने मौके पर काम कर रही जेसीबी को जब्त कर मदनपुर चौकी पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया। खनन अधिकारी संजय प्रताप ने बताया कि भट्ठा संचालक नियमों के विपरीत बिना नवीनीकरण के भट्ठा चला रहा था और विनियमन शुल्क भी जमा नहीं किया गया था। इसी कारण यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी बताया कि कार्रवाई के बाद भट्ठा स्वामी ने नवीनीकरण शुल्क के 1 लाख 92 हजार रुपये जमा कर दिए हैं। खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर यह अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *