हाथरस में एक व्यक्ति ने अपनी बहन को बदनाम करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नामजद आरोपियों ने इंटरनेट पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी बहन को परेशान किया है। जलेसर रोड निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि विवेक वाष्णेय और संजय गुप्ता, निवासी गणेशगंज, उसकी बहन को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि उसकी बहन विवाहित है और अपने ससुराल में रह रही है। इसके बावजूद, नामजद आरोपी उन्हें लगातार तंग और परेशान कर रहे हैं। पीड़िता के भाई ने यह भी बताया कि उसकी बहन गर्भवती है और डिप्रेशन में है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल भाई ने चेतावनी दी है कि यदि उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार आरोपी होंगे। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply