Breaking News

फतेहाबाद मार्ग पर सड़क हादसा:बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल


                 फतेहाबाद मार्ग पर सड़क हादसा:बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

फतेहाबाद मार्ग पर सड़क हादसा:बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर गांव पलिया के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिरोजाबाद के बजहेरा नगला सिंधी निवासी 32 वर्षीय सोमदत्त पुत्र कालीचरन अपने दोस्त राधाकिशन पुत्र खेमचंद के साथ फतेहाबाद में निषादराज गुह जयंती कार्यक्रम से बाइक पर लौट रहे थे। शाम करीब पौने पांच बजे जब वे आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर गांव पलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेम्पो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोमदत्त की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। राधाकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर तरुण धीमान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल राधाकिशन को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि मृतक सोमदत्त अपने परिवार का इकलौता बेटा था।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *