गया जी के फतेहपुर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई में दरार आ गई है। संघ दो धड़ों में बंटा हुआ दिख रहा है। एक धड़ा वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर कुमार का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा धड़ा उपाध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद यादव को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर रहा है। शनिवार को रविशंकर के विरोधी गुट के पदाधिकारियों ने एक बैठक की। इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर कुमार को पद से हटाने का निर्णय लिया गया। दावा किया गया कि बैठक में 14 सदस्य शामिल थे। सदस्यों का दावा धोखे से ली गई थी सहमति हालांकि, रविवार को उन सदस्यों में से कुछ ने अपने दावे से इनकार किया। अमिताभ सुमन, राजकुमार पासवान, ओम वर्मा और संजय प्रियदर्शी ने बताया कि उनकी सहमति धोखे से ली गई थी। इन चारों ने स्पष्ट किया कि वे प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर कुमार का समर्थन करते हैं। रविशंकर कुमार ने इस घटना को शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी आवाज उठाने का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संघ के कुछ पदाधिकारियों ने शिक्षकों को उनके खिलाफ भड़काकर उन्हें गलत तरीके से अध्यक्ष पद से हटाने का प्रयास किया है। वहीं, रविशंकर के विरोधी गुट का कहना है कि उनके गलत व्यवहार के कारण संघ के अन्य पदाधिकारियों को अक्सर शर्मिंदा होना पड़ता था।
https://ift.tt/EMIxagQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply