सारथी सहायता संगठन ने गया जी जिले के फतेहपुर स्थित लोधवे गांव में ट्रैक चालक ओम कुमार सिंह के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। बुधवार को संगठन ने मृतक के आश्रितों को 1 लाख 45 हजार रुपए का चेक सौंपा। संगठन के सचिव योगेश कुमार सिंह ने बताया कि ओम कुमार सिंह उनके सदस्य थे। उन्होंने सभी ड्राइवर साथियों से परिवार हित में सारथी सहायता संगठन से जुड़ने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहे। इसके अतिरिक्त संगठन ने बीमा के तहत मिलने वाली 7 लाख 50 हजार रुपए की राशि के लिए भी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह राशि जल्द ही मृतक के आश्रितों के खाते में जमा कर दी जाएगी। लोधवे निवासी ओम प्रकाश सिंह की मृत्यु दो माह पूर्व अक्टूबर में आंध्र प्रदेश में एक सड़क हादसे में हुई थी। उनके वाहन को विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने सीधी टक्कर मार दी थी। चेक सौंपते समय संगठन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, कोर सदस्य विवेक सिंह और ओम सिंह, कोर समिति के अध्यक्ष धीरन सिंह, कार्यालय संयोजक प्रमोद सिंह, रामदीप सिंह और अमूल सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
https://ift.tt/cHxfFSi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply