DniNews.Live

फतेहपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता रैली:डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। शहर के पटेल नगर चौराहे से जिलाधिकारी (डीएम) रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में महिला आरक्षियों ने भाग लिया। रैली पटेल नगर से शुरू होकर आईटीआई रोड, वर्मा तिराहा, कलक्टर गंज, हरिहरगंज, देवी गंज और राधा नगर होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एंटी-रोमियो टीम भीड़भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों और बाजारों में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 1090 हेल्पलाइन नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। एसपी ने यह भी बताया कि महिला अपराध या किसी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने के 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। शहर के आईटीआई रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज और कोचिंग सेंटर होने के कारण वहां एंटी-रोमियो टीम की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इस जागरूकता रैली में थरियांव डीएसपी वीर सिंह, लाइन डीएसपी प्रगीता यादव, यातायात प्रभारी लालजी सविता सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *