फतेहपुर के जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़ित महिला के पति ने 22 अगस्त को कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह काम के सिलसिले में बाहर रहते थे, जबकि उनकी पत्नी गांव में मजदूरी करती थी। शिकायत के अनुसार, त्यौजा गांव के रहने वाले सोनू शर्मा नामक युवक ने उनकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद सोनू का भाई सुनील भी महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जब महिला ने विरोध किया, तो सुनील के पिता राम मनोहर, मां श्यामकली और सोनू ने मिलकर उसे पीटा। घटना के बाद महिला ने 11 जून को आत्महत्या कर ली। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। खागा थाना प्रभारी आरके पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply