फतेहपुर में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव मोड़ पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान 42 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। राजू सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव का निवासी है और वर्तमान में नई बस्ती पक्का तालाब मोहल्ले में रहता है। वह गुरुवार को बस्तापुर से शहर की ओर आ रहा था।
जब राजू की साइकिल उधन्नापुर गांव के मोड़ पर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू 3 फीट उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी अनिल कुमार और पायलट हरि बाबू ने घायल राजू को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है।

Leave a Reply