DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव:परिवार से झगड़े के बाद घर से निकला था मृतक

फतेहपुर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव कटहल के पेड़ से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सातोजोगा में नहर किनारे हुई। रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव के लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सातोजोगा निवासी दशरथ पुत्र रघुनाथ (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दशरथ शनिवार रात को अपने परिवार से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।घटना की सूचना मिलते ही असोथर थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अविनाश यादव और उपनिरीक्षक सूर्यनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा।


https://ift.tt/PTzjSrO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *