DniNews.Live

फतेहपुर में दरोगा निलंबित, जनसुनवाई में लापरवाही:एसपी ने छज्जा विवाद में एकतरफा कार्रवाई पर एक्शन लिया


                 फतेहपुर में दरोगा निलंबित, जनसुनवाई में लापरवाही:एसपी ने छज्जा विवाद में एकतरफा कार्रवाई पर एक्शन लिया

फतेहपुर में दरोगा निलंबित, जनसुनवाई में लापरवाही:एसपी ने छज्जा विवाद में एकतरफा कार्रवाई पर एक्शन लिया

फतेहपुर जिले में जनसुनवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने धाता थाने में तैनात दरोगा रामापति के खिलाफ यह कार्रवाई की। यह मामला मकान के छज्जे को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें दरोगा पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा था। जानकारी के अनुसार, यह विवाद थाना क्षेत्र के मान सिंह और ज्ञान सिंह नामक दो सगे भाइयों के बीच मकान के छज्जे को लेकर था। ज्ञान सिंह के पुत्र आशीष सिंह ने दरोगा रामापति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मामले में एकतरफा कार्रवाई की और उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया। आशीष सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद, प्रकरण आईजीआरएस में होने के कारण सब-इंस्पेक्टर ने उन्हें जांच के लिए थाने बुलाया। आशीष ने यह कहते हुए आने से इनकार कर दिया कि समझौता हो चुका है और उनकी एसआईआर में ड्यूटी लगी है। इसके बाद, आशीष ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद, पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में जनसुनवाई प्रक्रिया में दरोगा की गंभीर लापरवाही सामने आई। यह पाया गया कि शिकायत के निस्तारण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती गई और मामले को निष्पक्ष तरीके से नहीं देखा गया। इसी आधार पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दरोगा रामापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *