DniNews.Live

फतेहपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा:6 यात्री गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर काली मंदिर के पास हुई। हादसे में ई-रिक्शे में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बसोहनी गांव निवासी 35 वर्षीय नीता देवी (संतोष कुमार की पत्नी), 12 वर्षीय राज पटेल (संतोष पटेल का पुत्र), 40 वर्षीय लक्ष्मी पाल (राम राज का पुत्र), 55 वर्षीय रन्नो देवी (ननका की पत्नी), 20 वर्षीय शिवानी शुक्ला (सर्वेश शुक्ला की पुत्री) और बिसापुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंकुल पाल (राम नरेश का पुत्र) के रूप में हुई है। ये सभी किसी काम से शहर आए थे। जानकारी के अनुसार, सभी घायल ई-रिक्शे से शहर से अपना काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। जब उनका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना तत्काल सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन संतोष ने बताया कि वे सभी शहर से लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *