Breaking News

फतेहपुर के हुसैनगंज मंडल में बीजेपी में बगावत:नए अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज, पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे


                 फतेहपुर के हुसैनगंज मंडल में बीजेपी में बगावत:नए अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज, पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

फतेहपुर के हुसैनगंज मंडल में बीजेपी में बगावत:नए अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज, पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हुसैनगंज मंडल में संगठनात्मक असंतोष सामने आया है। मंडल के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपने दायित्वों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने खुद को भाजपा का निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता बताया है, जो लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि नए मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली विवादित है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विरोधी दलों के लोगों को सीधे पार्टी में पद दिए जा रहे हैं, जिससे भाजपा के मूल सिद्धांतों से भटकने का संदेश जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में वे अपने मौजूदा दायित्वों से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति के लिए नए मंडल अध्यक्ष की निजी विचारधारा और कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पहले की तरह बनी रहेगी। इस्तीफा देने वालों में मंडल मंत्री संतोष कुमार द्विवेदी, बूथ प्रमुख शिवानंद पांडेय के अलावा राम सिंह, फूल सिंह, रमाकांत, भिक्खू पाल, अमित अग्निहोत्री, शिवा शुक्ला, राजू और गंगा प्रसाद द्विवेदी के नाम शामिल हैं। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय संगठन में हलचल तेज हो गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *