कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 मार्च 2026 को हुई थी। सीमा (38), निवासी ग्राम हरदुआ पुखरायां, थाना भोगनीपुर, ने मूसानगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके सगे भाइयों और अन्य लोगों ने प्लॉट विवाद के चलते उनकी बहन रेशमा (32) के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट में रेशमा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर में बड़े उर्फ मैनुउद्दीन, शाजदा, नियाजुद्दीन उर्फ नियाज और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया है। मूसानगर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी नियाजुद्दीन उर्फ नियाज (42) को हलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त बेलचा (सब्बल) बरामद किया है।

Leave a Reply