DniNews.Live

प्लास्टिक दाना फैक्ट्री से चोरी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने गुजैनी अंडरपास से दबोचा, चोरी की दो बाइकें बरामद

गोविंद नगर पुलिस ने पनकी साइड-वन की प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों को गुजैनी अंडरपास के पास से पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मूलरूप से बिठूर के बैकुंठपुर और वर्तमान में फजलगंज फायर स्टेशन के सामने वाले अभिषेक उर्फ बबलू कुशवाहा, विजय नगर निवासी विवेक नागर और अमन चौरसिया के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 5850 रुपए नकद और पनकी थानाक्षेत्र से चोरी की गई दो बाइकें भी बरामद हुई है। इन्हीं बाइकों से घूम-घूमकर रेकी करने के बाद घटनाओं को अंजाम देते थे। पनकी साइड-वन में 12 मार्च को की थी चोरी एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार ने बताया कि बर्रा दो निवासी आलोक गुप्ता की पनकी साइड-वन में राधा इंटरप्राइजेस के नाम से प्लास्टिक का दाना बनाने वाले फैक्ट्री है। 12 मार्च की रात आरोपियों ने फैक्ट्री में घुसकर मशीन की केबल, स्टार्टर, एलइडी टीवी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर पार कर दिया था। सूचना के बाद पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात गश्त के दौरान गुजैनी अंडरपास के पास दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। इस पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने फैक्ट्री और पनकी थानाक्षेत्र से बाइकें चोरी करने की बात कबूली की। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक पूर्व में जेल जा चुका है, जिस पर बर्रा थाने से गैंग्स्टर समेत फजलगंज से चोरी और आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *