पूर्णिया| महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. अभय साह एवं छात्र संघ के पूर्व सचिव राजू मंडल के आकस्मिक निधन पर शनिवार को शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सीके मिश्रा ने प्रो. साह को एक अनुशासित व समर्पित शिक्षक और राजू मंडल को छात्र हितों के लिए प्रतिबद्ध रहने वाला सक्रिय नेता बताया। पूर्व प्राचार्य प्रो. एसएल वर्मा और डॉ. ए खान ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए इसे महाविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति बताया। अंत में, उपस्थित शिक्षक, छात्र छात्रा एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
https://ift.tt/uEVOxeN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply