DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रॉपर्टी टैक्स में बड़ी राहत देने की योजना शुरू:छूट से वसूली बढ़ी, दिसंबर में 5.92 करोड़ रुपए जमा

शहर के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स में बड़ी राहत देने की योजना शुरू की गई है। वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में बड़ी छूट दी रही है। ऐसी सुविधा मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने टैक्स जमा किया है। दिसंबर के 15 ही दिनों में लोगों ने 5.92 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स और कचरा शुल्क जमा किया है। यह योजना 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगी। लोग प्रॉपर्टी टैक्स का एकमुश्त भुगतान कर ब्याज और पेनाल्टी से मुक्त हो सकते हैं। इस योजना से नगर निगम का राजस्व काफी बढ़ा है। 1 अप्रैल से 29 दिसंबर 2025 तक अजीमाबाद, बांकीपुर, कंकड़बाग, नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र और पटना सिटी अंचल से प्रॉपर्टी टैक्स और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क के तौर पर 63.15 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रह किया गया है, जो निगम के इतिहास में बड़ी उपलब्धि है। निगम मुख्यालय के साथ ही अंचलों में जाकर टैक्स जमा करने की सुविधा है। ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। 177503 होल्डिंग्स से टैक्स मिला इस अवधि में 1,77,503 होल्डिंग्स से टैक्स मिला। इनमें से 1,04,847 होल्डिंग्स द्वारा ऑनलाइन भुगतान किया गया। पाटलिपुत्र, नूतन राजधानी और बांकीपुर अंचल ने कर संग्रह में बेहतर किया। अन्य अंचलों में भी संतोषजनक वृद्धि हुई है। ऑनलाइन ज्यादा जमा


https://ift.tt/oXIfHC8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *